फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Assembly Speaker Harvindra Kalyan became the chairperson of CPA Zone-2

Chandigarh-Haryana News: विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण बने सीपीए जोन-दो के चेयरपर्सन

विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन


लोकसभा अध्यक्ष ओम प्रकाश बिरला ने किया नियुक्त

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण को राष्ट्रमंडल संसदीय संघ (सीपीए) के भारतीय क्षेत्र के जोन-2 का चेयरपर्सन (संयोजक) नियुक्त किया गया है। यह घोषणा सीपीए के 11वें भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने की। बिरला सीपीए भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन के अध्यक्ष भी हैं। सीपीए के भारतीय क्षेत्र में भारतीय संसद तथा 31 विधानमंडल शामिल हैं।

सीपीए के भारतीय क्षेत्र के 9 जोन हैं। इनमें से हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को जिस जोन-2 का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है उसमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विधानमंडल शामिल हैं। कल्याण की यह नियुक्ति सितंबर 2025 से अगस्त 2026 तक की अवधि के लिए की गई है। इस नियुक्त के लिए विस अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया। हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने भी कल्याण को बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु में आयोजित सम्मेलन में देशभर के विधान मंडलों के पीठासीन अधिकारी शिरकत कर रहे हैं। हरियाणा का प्रतिनिधित्व विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण और उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed