{"_id":"6807fb4e2b9ccc80a007f6de","slug":"appointment-will-be-made-in-the-information-commission-soon-the-committee-has-started-the-process-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1072-690679-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सूचना आयोग में जल्द होगी नियुक्ति, कमेटी ने प्रकिया शुरू की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सूचना आयोग में जल्द होगी नियुक्ति, कमेटी ने प्रकिया शुरू की
विज्ञापन
हरियाणा के राज्य सूचना आयोग में खाली है आठ पद
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त और आठ सूचना आयुक्त के पदों को भरने के लिए सरकार ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता वाली सर्च कमेटी की बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में हुई। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव सुधीर राजपाल और गृह विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा मौजूद रहीं। इन पदों के लिए कुल 345 आवेदन सरकार के पास आए हैं। आवेदन करने वाले में सेवानिवृत्त आईएएस और आईपीएस व एचसीएस ही नहीं, बल्कि सेवारत अधिकारी भी शामिल हैं। सर्च कमेटी की अभी एक-दो और भी बैठक हो सकती है। सर्च कमेटी सभी पदों के लिए तीन-तीन नामों का पैनल बनाकर चयन समिति के पास भेजेगी। चयन समिति का गठन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में होना है। इसमें एक वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को भी सदस्य बनाया जाना है। कांग्रेस ने अभी तक विधायक दल के नेता का फैसला नहीं किया है। ऐसे में सरकार ने दूसरे विकल्प पर काम करना शुरू कर दिया है।