फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Applications for Haryana Super-100 will be open from July 14

हरियाणा सुपर-100: इस दिन से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन, जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी

Wed, 08 Jul 2026 08:11 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 08 Jul 2026 08:11 PM IST
सार

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 9 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा, जबकि 12 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे।

विज्ञापन
Applications for Haryana Super-100 will be open from July 14
हरियाणा शिक्षा सदन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री की बजट घोषणा 2026-27 के तहत हरियाणा सुपर-100 कार्यक्रम में जोड़ी गई 100 अतिरिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय के सहायक निदेशक (शैक्षणिक) ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर सरकारी स्कूलों के पात्र विद्यार्थियों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


23 जुलाई को अंतिम परिणाम होगा जारी 
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 9 जुलाई से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होगा, जबकि 12 जुलाई से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। पहले स्तर की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को होगी, जिसका परिणाम 17 जुलाई को घोषित किया जाएगा। इसके बाद चयनित छात्रों के लिए दूसरे स्तर की परीक्षा 19 जुलाई को आयोजित होगी और 23 जुलाई को अंतिम परिणाम जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन


25 जुलाई से शुरू होंगी कक्षाएं
चयनित छात्रों की कक्षाएं 25 जुलाई से शुरू होंगी। निदेशालय ने सभी स्कूल प्रमुखों को पात्र छात्रों को प्रेरित कर अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संबंधित अधिकारियों को पंजीकरण प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार कर प्रत्येक पात्र छात्र तक इसकी जानकारी पहुंचाने को कहा  है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed