फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Applicants said on social media that they were forced to apply in the general category instead of the reserved category

Chandigarh-Haryana News: सोशल मीडिया पर आवेदक बोले-आरक्षित के बजाय सामान्य श्रेणी में आवेदन के लिए मजबूर

विज्ञापन
चंडीगढ़। सीईटी (संयुक्त पात्रता परीक्षा)-2025 के लिए प्रमाण-पत्र बनवाने की राह पूरी तरह सरल नहीं हो सकी। सोशल मीडिया के माध्यम से पोस्ट करके युवाओं ने यह भी दावा किया कि उनके प्रमाण-पत्र न बनने के कारण आरक्षित के बजाय सामान्य श्रेणी में आवेदन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इसलिए आवेदकों ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से मांग की है कि सीईटी के पोर्टल में एडिट का विकल्प शामिल किया जाए, जिससे उन्हें आरक्षण का पूरा लाभ मिल सके। आयोग ने बेशक सीईटी के आवेदन के लिए 14 जून की रात तक तिथि बढ़ा दी हो लेकिन कई युवा अभी भी संतुष्ट नहीं।
विज्ञापन

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने वीरवार की देर रात तिथि बढ़ाने के निर्णय की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से दी तो कई फेसबुक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिम्मत सिंह के फेसबुक पेज पर सुशील वर्मा, रवि कुमार, संदीप आदि ने लिखा है कि प्रमाण-पत्र न बनने के कारण आरक्षित श्रेणी के युवा सामान्य श्रेणी में आवेदन करने के लिए मजबूर हो गए हैं।

सुशील ने सुझाव दिया है कि सीईटी के पोर्टल पर एडिट का विकल्प खोला जाए, जिससे हमें आरक्षण का लाभ मिल सके। वहीं, हिसार के कुलाना गांव निवासी दीपक ने बताया कि वह अपने गांव से पिछले सात दिनों से प्रतिदिन 33 किमी दूर हिसार पहुंचते हैं, लेकिन सरल पोर्टल पर बीसी श्रेणी का प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए आवेदन नहीं हो सका।
दीपक ने बताया कि शुक्रवार को भी स्वयं प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए प्रयास किए, सीएससी संचालकों की भी मदद ली, फिर भी आवेदन नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed