{"_id":"684f171ccf1964f8a20c5319","slug":"applicants-made-errors-in-application-now-seeking-relief-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1095-737945-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीईटी : आवेदकों ने आवेदन में की त्रुटियां अब मांग रहे राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीईटी : आवेदकों ने आवेदन में की त्रुटियां अब मांग रहे राहत
विज्ञापन
- छह गुना अधिक लोगों ने पोर्टल पर किया विजिट
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। संयुक्त पात्रता परीक्षा (सीईटी)-2025 के लिए आवेदन में 48 घंटे की राहत मिलने के बाद भी कुछ आवेदकों ने ऑनलाइन आवेदन के दाैरान त्रुटियां कर दी हैं। अब आवेदक राहत की मांग कर रहे हैं। कुछ आवेदक जाति प्रमाण-पत्र भी जमा नहीं करा सके हैं। यह आवेदक भी आरक्षण का लाभ पाने के लिए त्रुटि ठीक करने के लिए पोर्टल पर एडिट ऑप्शन (संशोधन का विकल्प) चाहते हैं।
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह के सोशल मीडिया पेज पर एक आवेदक अमित मुस्तफाबाद ने लिखा है कि सरल पोर्टल पूरी तरह से चलता तो आवेदन के लिए 10 दिन का पर्याप्त समय था। उन्होंने त्रुटियां दूर कराने की मांग की है। इंजीनियर आकिब जावेद ने भी एडिट ऑप्शन की मांग की है। इसी तरह आशीष कुमार ने लिखा है कि किन्हीं कारणों से ऑनलाइन आवेदन के दाैरान त्रुटि हो गई थी, इसलिए फाॅर्म सुधार के लिए एडिट विकल्प खोला जाए। आयोग ने अभी इन मामलों को लेकर कोई निर्णय नहीं लिया है। सीईटी के ऑनलाइन पोर्टल पर 67,85,819 लोगों ने विजिट किया है। सोमवार की शाम छह बजे तक आवेदक शुल्क जमा करा सकेंगे।