{"_id":"684821ffb0322a28ee0a7d55","slug":"announcement-of-13-senior-officials-in-jjp-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1089-733545-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: जजपा में 13 वरिष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा, अनुशासन समिति का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: जजपा में 13 वरिष्ठ पदाधिकारियों की घोषणा, अनुशासन समिति का गठन
विज्ञापन
पूर्व उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला (पार्टी)
- फोटो : self
- पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला फिर बने जजपा के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जजपा ने अपने संगठन नवनिर्माण के तहत मंगलवार को 13 वरिष्ठ पदाधिकारियों की नियुक्तियां की हैं। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला और डॉ. केसी बांगड़ को वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव, राजेंद्र लितानी को राष्ट्रीय संगठन सचिव, रणधीर सिंह झांझड़ा को राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, धर्मबीर सिहाग को राष्ट्रीय कार्यालय सचिव और दलबीर धनखड़ को राष्ट्रीय प्रचार सचिव बनाया गया है।
पार्टी की अनुशासन समिति का गठन करते हुए पूर्व वीसी अजमेर सिंह मलिक को चेयरमैन के पद पर नियुक्त किया गया है। साथ ही एडवोकेट कलम सिंह, रिटायर्ड ईआईसी निहाल सिंह, एडवोकेट विजय बंसल, एडवोकेट अदरीश खान और पूर्व सूचना आयुक्त एडवोकेट पंकज मेहता समिति के सदस्य होंगे।