फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Anil Vij targated Himachal CM Sukhvinder Sukhu for video playing in HRTC Bus case

पुरानी फिल्मों के राजिंद्र नाथ हैं सुक्खू: अनिल विज ने हिमाचल सीएम को सुनाई खरी-खरी, बोले- मनोरंजन करते हैं CM

Mon, 02 Dec 2024 04:01 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Mon, 02 Dec 2024 04:01 PM IST
सार

हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने निशाने पर एक बार फिर से हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू हैं। विज ने कहा कि सुक्खू पुरानी फिल्मों के राजिंद्र नाथ हैं। हिमाचल सरकार मनोरंजन की बातें करती हैं। 

विज्ञापन
Anil Vij targated Himachal CM Sukhvinder Sukhu for video playing in HRTC Bus case
मंत्री अनिल विज। - फोटो : ANI

विस्तार

हिमाचल रोडवेज की एचआरटीसी बस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार मामले में विपक्षी दल सुक्खू सरकार को घेर रहे हैं। क्योंकि इस मामले में एचआरटीसी प्रबंधन ने बस चालक और परिचालक के खिलाफ जांच बैठा दी है। दोनों से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

विज्ञापन


इस पर हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने हिमाचल कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू पर निशाना साधा है। अनिल विज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार (सुखविंदर सुक्खू) हर दिन किसी न किसी मनोरंजन के मुद्दे पर बात करती है। मुख्यमंत्री कभी कहते हैं कि वे कर्मचारियों को वेतन नहीं दे सकते तो कभी उनके समोसे खो जाते हैं। अब वे इस बार वीडियो को देखने के लिए किसी के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। विज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पुरानी फिल्मों के राजिंद्र नाथ हैं। क्योंकि उनकी हरकतें ही कुछ ऐसी हैं। 
विज्ञापन

 


बता दें कि हिमाचल प्रदेश के नवबहार निवासी सैमुयल प्रकाश ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू को लिखित शिकायत दी थी कि 5 नवंबर को शिमला से संजौली रूट पर चल रही एचआरटीसी बस में एक तेज आवाज में एक ऑडियो प्रोग्राम चल रहा था। आरोप है कि इसमें संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और भारत सरकार समेत कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा था।


शिकायतकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत मुख्यमंत्री कार्यालय से की। इसके बाद सचिवालय से मामले को निगम प्रबंधन को भेजा गया है। पूरे मामले को लेकर एचआरटीसी शिमला लोकल डिपो ने बस के चालक और परिचालक से तीन दिन के भीतर लिखित में स्पष्टीकरण मांगा। इसमें प्रबंधन ने दोनों से पूछा है कि सार्वजनिक तौर पर सरकारी वाहन में किसी भी राजनेता के विरुद्ध ऐसी वार्ता का ऑडियो चलाना उचित नहीं है।

हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि यह ऑडियो किसने चलाया। वहीं चालक-परिचालक ने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया है। डिप्टी डिविजनल मैनेजर विनोद शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में चालक और परिचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed