अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह: रोहतक में 225 मेधावियों ने पाया सम्मान, CM बोले- विद्या धन सबसे बड़ा धन
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह में विद्यार्थियों का पंजीकरण सुबह 10 बजे से शुरू हो गया था। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन आज रोहतक में आयोजित किया जा रहा है। 23 जुलाई को रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के डॉ. राधाकृष्णन सभागार में आयोजित इस समारोह में हरियाणा के सरकारी स्कूलों के प्रदेश और जिला स्तर के लगभग 225 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मेधावी विद्यार्थियों के साथ सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री सभी चयनित विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान किए और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी की।
सीएम से सम्मान पाकर खिले मेधावियों के चेहरे
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों सम्मान और प्रशस्ति पत्र पाकर मेधावी छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। इस राज्यस्तरीय समारोह में हरियाणा के सभी जिलों से आए बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
जीवन में आगे बढ़ने और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश
मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने सभी मेधावियों को बधाई देते हुए कहा कि मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में निरंतर आगे बढ़ने, लक्ष्य पर केंद्रित रहने और देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने का संदेश दिया।
शिक्षा ऐसा धन है जिसे न कोई चुरा सकता है और न बांट सकता है- सीएम
मेधावी छात्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आज इस मंच से केवल विद्यार्थियों का सम्मान नहीं हो रहा, बल्कि यह उनकी कड़ी मेहनत, माता-पिता के त्याग, गुरुजनों के मार्गदर्शन और 'विकसित भारत-विकसित हरियाणा' के भविष्य का सम्मान है।
मुख्यमंत्री ने भिवानी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में जिला स्तर पर प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में भी कहा गया है कि 'विद्या धनं सर्वधन प्रधानम्'। विद्या ऐसा धन है जिसे कोई चुरा नहीं सकता और न ही कोई बांट सकता है। इसे आप जितना बांटेंगे, यह उतना ही बढ़ता जाएगा।
मंजिल नहीं, यह तो ऊंचाइयों की शुरुआत है
विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज मिला यह सम्मान आपकी अंतिम मंजिल नहीं है, बल्कि यहां से आपको और भी बुलंदियों को छूना है। आपकी यह सफलता प्रदेश के हजारों अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।
सामाजिक चेतना को दिशा दे रहा है अमर उजाला
अमर उजाला परिवार की सराहना करते हुए सीएम ने कहा कि समाचार पत्र केवल खबरें देने का माध्यम नहीं होते, बल्कि वे समाज की चेतना को दिशा देने का काम करते हैं। जब कोई समाचार संस्थान प्रतिभाओं को सम्मानित करने का अभियान चलाता है, तो वह समाज में शिक्षा, परिश्रम और उत्कृष्टता की संस्कृति को और मजबूत करता है। अमर उजाला वर्षों से यह राष्ट्र सेवा का कार्य कर रहा है।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और हरियाणा सरकार के प्रयास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 'राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020' के माध्यम से देश की शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा दी गई है। हरियाणा सरकार शिक्षा को आधुनिक, समावेशी और भविष्योन्मुख बनाने के लिए निरंतर काम कर रही है। प्रदेश में केवल स्कूलों की संख्या ही नहीं बढ़ाई गई, बल्कि आधुनिक प्रयोगशालाओं, डिजिटल शिक्षा और नई तकनीकों के माध्यम से गुणवत्ता में सुधार किया गया है। सरकार का एकमात्र उद्देश्य यही है कि राज्य के हर बच्चे को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले और हर प्रतिभा को अपनी उड़ान भरने का पूरा आसमान मिले।
ये रहे मौजूद
अमर उजाला पिछले कई वर्षों से सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान कर उनकी मेहनत और उपलब्धियों को नई पहचान दिलाने का काम कर रहा है। इस पहल का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ-साथ अन्य छात्रों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक, शिक्षक और शिक्षा विभाग के अधिकारी भी शामिल हुए। यह समारोह विद्यार्थियों की सफलता का सम्मान करने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने और नए लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा भी देगा। कार्यक्रम में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष शंकर लाल धूपड़ और एमडीयू के कुलपति प्रो. मिलाप पुनिया भी मौजूद रहे।
इस आयोजन में गीता विश्वविद्यालय मुख्य प्रायोजक है। अन्य प्रायोजकों में सीजीसी विश्वविद्यालय मोहाली, महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, आरपी एजुकेशनल ट्रस्ट, दयावती मोदी अकादमी, नालंदा शिक्षा निकेतन स्कूल, ज्ञान बूस्टर अकादमी, डैकस ईवी, कॉलेज स्टडी, एलिमेंट्री एंड टेक्निकल स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया, टैलेंटेड ऋतु इंसान, तनेजा पब्लिक स्कूल, ओमसन्स ज्वेलर्स, दर्पण कोचिंग क्लासेस और वेस्टर्न ओवरसीज स्टडी अब्रॉड लिमिटेड शामिल हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.