फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Advocate Vedpal Appointed Chairman of Haryana Agricultural Marketing Board

बोर्ड-निगमों में नियुक्तियां: एडवोकेट वेदपाल बने हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के चेयरमैन

Sat, 30 May 2026 09:04 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Sat, 30 May 2026 09:04 AM IST
सार

सहकारिता क्षेत्र से जुड़े संस्थानों में भी नियुक्तियां की गई हैं। सुभाष कलसाना को हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक की मैनेजिंग कमेटी में सरकार का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन
Advocate Vedpal Appointed Chairman of Haryana Agricultural Marketing Board
हरियाणा के सीएम नायब सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सरकार ने विभिन्न बोर्डों, निगमों और संस्थाओं में महत्वपूर्ण राजनीतिक एवं प्रशासनिक नियुक्तियां करते हुए कई नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार श्रम, कृषि, महिला विकास, सहकारिता और कला-संस्कृति से जुड़े संस्थानों में नियुक्तियां की गई हैं।

विज्ञापन


सरकार ने रोहतास जांगड़ा को हरियाणा लेबर वेलफेयर बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया है। वहीं एडवोकेट वेदपाल को हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड का चेयरमैन बनाया गया है। गुरनाम सैनी को हरियाणा लैंड रिक्लेमेशन एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन


महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सुनीता दांगी को हरियाणा वूमेन डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड की चेयरपर्सन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा सहकारिता क्षेत्र से जुड़े संस्थानों में भी नियुक्तियां की गई हैं। सुभाष कलसाना को हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक की मैनेजिंग कमेटी में सरकार का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुभाष बंसल को हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव हाउसिंग फेडरेशन लिमिटेड की मैनेजिंग कमेटी में सरकारी प्रतिनिधि बनाया गया है, जबकि भारत भूषण जुयाल को हरियाणा स्टेट कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड की मैनेजिंग कमेटी में सरकार के प्रतिनिधि के रूप में नियुक्त किया गया है।

कला एवं संस्कृति क्षेत्र में भी सरकार ने नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। महेश जोशी को हरियाणा कला परिषद का वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया है। वहीं अमित सैनी को हरियाणा कला परिषद के गुरुग्राम जोन, बिंदर दनोदा को हिसार जोन तथा गगन हरियाणवी को रोहतक जोन का अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है।


इन नियुक्तियों को सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और जनसरोकारों से जुड़े संस्थानों की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed