फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Admit card released for CET 2025 Haryana HSSC

Haryana: सीईटी 2025 के लिए प्रवेश पत्र जारी, 11 घंटे में नाै लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने किया डाउनलोड

Fri, 18 Jul 2025 11:00 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 18 Jul 2025 11:00 AM IST
सार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि सीईटी की परीक्षा में 13.48 लाख से अधिक अभ्यर्थी करीब 1500 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। 

विज्ञापन
Admit card released for CET 2025 Haryana HSSC
हिम्मत सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में 26 और 27 जुलाई को आयोजित होने वाली सीईटी 2025 को लेकर प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। देर रात एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए थे। जिसके बाद मात्र 11 घंटे में नाै लाख 14 हजार 665 परीक्षार्थियों ने अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड भी कर लिया। 

विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने कहा कि सीईटी की परीक्षा में 13.48 लाख से अधिक अभ्यर्थी करीब 1500 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में पांच फीसदी प्राॅपर्टी टैक्स बढ़ा: अप्रैल 2025 से लागू होगा, निकायों की वित्तीय स्थिति होगी मजबूत

विज्ञापन
विज्ञापन

बस बुकिंग के लिए 11 घंटे में 9:15 लाख युवाओं ने कराया पंजीकरण

26 और 27 जुलाई को सीईटी परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में भारी उत्साह है। परीक्षा को लेकर बस की बुकिंग के लिए 11 घंटे में करीब 9 लाख 15000 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कर दिया है। 


गुरुवार की देर रात हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने प्रवेश पत्र जारी किए थे और तभी से अभ्यर्थी प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के साथ ही बस की बुकिंग के कार्य में जुट गए हैं। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अध्यक्ष हिम्मत सिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर युवाओं के उत्साह को लेकर खुशी जाहिर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed