फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Abhay Chautala became national president of INLD

Haryana: अभय चौटाला बने इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष, इनेलो संसदीय कार्य समिति की बैठक में लिया गया फैसला

Tue, 25 Mar 2025 04:55 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 25 Mar 2025 04:55 PM IST
सार

हरियाणा की राजनीति में नई हलचल हुई है। इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) ने अभय सिंह चौटाला को पार्टी की नया राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर चुना है। अभय सिंह हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं।

विज्ञापन
Abhay Chautala became national president of INLD
अभय चौटाला, Abhay Chautala - फोटो : ANI

विस्तार

इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) ने अभय चौटाला को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। मंगलवार को चंडीगढ़ में इनेलो संसदीय कार्य समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है।

विज्ञापन


इनेलो ने अपने संगठन को पुनर्गठन करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पार्टी की संसदीय कार्य समिति की बैठक में पूर्व विधायक अभय सिंह चौटाला को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना गया है। वहीं, पार्टी के विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला को हरियाणा संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, रामपाल माजरा को हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अभय सिंह चौटाला ने कहा- अपनी नई जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी से निभाउंगा। चौधरी ओम प्रकाश चौटाला के संघर्ष के सभी साथियों को एक मंच पर लाने की कोशिश करेंगे। वहीं, उन्होंने यह भी कहा कि इनेलो को राष्ट्रीय स्तर की पार्टी बनाई जाएगी। देश के कई राज्यों में संगठन को खड़ा किया जाएगा।
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला हरियाणा विधानसभा में विपक्ष के नेता रह चुके हैं और अब इनेलो के प्रधान महासचिव हैं। पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा इस समय इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष हैं, जिन्होंने अभय सिंह चौटाला के राजनीतिक संकट के समय उनका हर कदम पर साथ देने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभय सिंह चौटाला ने इस बार ऐलनाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे स्वयं चुनाव हार गए, मगर अपने बेटे अर्जुन चौटाला को रानियां तथा चचेरे भाई आदित्य देवीलाल को डबवाली से चुनाव जितवाने में कामयाब रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed