{"_id":"6ac3a49d6e805af32d05b011","slug":"a-team-of-specialist-doctors-will-visit-11-hospitals-every-week-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1141548-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: 11 अस्पतालों में हर हफ्ते पहुंचेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: 11 अस्पतालों में हर हफ्ते पहुंचेगी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को मिलेगी समय पर मदद, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और एनेस्थेटिस्ट की तैनाती
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा में गर्भवती महिलाओं को बेहतर व समय पर इलाज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे 11 प्रथम रेफरल केंद्रों (एफआरयू) में अब हर बुधवार और शनिवार को विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पहुंचेगी। इस टीम में स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ और एनेस्थेटिस्ट शामिल होंगे।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा के मिशन निदेशक डॉ. आरएस ढिल्लों ने बताया कि प्रदेश में केंद्र सरकार के तय 69 एफआरयू के मुकाबले 101 एफआरयू संचालित हैं। इनमें ज्यादातर केंद्र 24 घंटे प्रसव और सिजेरियन ऑपरेशन की सुविधा दे रहे हैं। 11 केंद्रों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के कारण सेवाएं प्रभावित हो रहीं थीं। इस समस्या को दूर करने के लिए जिला नागरिक अस्पतालों व पूरी तरह सक्रिय एफआरयू से विशेषज्ञ डॉक्टरों की रोस्टर के आधार पर इन केंद्रों पर प्रतिनियुक्ति की जाएगी। डॉक्टर वहां ओपीडी चलाने के साथ हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की जांच, सिजेरियन ऑपरेशन की तैयारी और आपात प्रसूति मामलों का इलाज करेंगे। इन 11 केंद्रों में अंबाला का सीएचसी चौरमस्तपुर, भिवानी का एसडीएच लोहारू, फतेहाबाद के सीएचसी भट्टू कलां व भूना, गुरुग्राम का एसडीएच पटौदी, झज्जर के एसडीएच मातनहेल व सीएचसी छारू, जींद का सीएचसी आलेवा, नूंह का सीएचसी पिनगवां व रेवाड़ी का सीएचसी बावल व नाहर शामिल है।
84 विशेषज्ञों की भर्ती, 24 घंटे रक्त जांच सुविधा भी
डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए एनएचएम मुख्यालय हर बुधवार वॉक-इन वर्चुअल इंटरव्यू कर रहा है। अब तक 84 विशेषज्ञ डॉक्टरों का अनंतिम चयन किया जा चुका है। इसके अलावा 24 घंटे रक्त जांच की सुविधा भी शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस व्यवस्था से गर्भवती महिलाओं को आपात स्थिति में दूर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने नजदीकी केंद्र पर ही समय पर विशेषज्ञ और जीवनरक्षक चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी।