फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   A special campaign will be launched for gig workers, schemes will reach every worker.

Chandigarh-Haryana News: गिग वर्कर्स के लिए चलेगा विशेष अभियान, हर कामगार तक पहुंचेंगी योजनाएं

विज्ञापन
सीएम ने विजन-2047 के तहत श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में कई निर्देश दिए
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में काम कर रहे सभी गिग वर्कर्स का विशेष अभियान चलाकर रजिस्ट्रेशन किया जाए ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ मिल सके। चंडीगढ़ में हरियाणा विजन-2047 के तहत श्रम विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गिग वर्कर्स के लिए नई योजनाएं तैयार कर रही हैं। ऐसे में जरूरी है कि सभी पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसके लिए संबंधित ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कंपनियों से भी संपर्क करने को कहा गया है। साथ ही जागरूकता शिविर लगाकर कामगारों को जानकारी देने के निर्देश दिए गए।


बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अब तक 21,777 गिग वर्कर्स का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है जबकि बाकी कामगारों का डाटा जुटाने का काम जारी है। मुख्यमंत्री ने विभाग को रजिस्ट्रेशन और योजनाओं के प्रचार का पूरा कैलेंडर तैयार करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा कि श्रम विभाग की 30 से ज्यादा योजनाओं को श्रमिकों तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने के लिए विभाग का पुनर्गठन किया जाएगा। महिलाओं की रोजगार में भागीदारी बढ़ाई जाए। उन्होंने हर जिले में वर्किंग वुमन हॉस्टल और छोटे बच्चों के लिए क्रैच खोलने के निर्देश दिए। सरकार ग्रीन जॉब्स में भी महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed