Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   94 Bangladeshis arrested in the state in four and a half months.

Chandigarh-Haryana News: साढ़े चार महीने में प्रदेश में 94 बांग्लादेशी दबोचे

विज्ञापन
केंद्र सरकार के आदेश के बाद हरियाणा में बांग्लादेशियों के खिलाफ चलाया जा रहा व्यापक अभियान
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी के खिलाफ पुलिस ने व्यापक अभियान छेड़ रखा है। बीते साढ़े चार महीने में 94 अवैध बांग्लादेशियों को दबोचा गया है। इनमें से 53 को सीमा पार भेजा जा चुका है। ये अवैध प्रवासी बांग्लादेश से पश्चिमी बंगाल और बिहार आए थे। उसके बाद वे ट्रेन से दिल्ली और फिर हरियाणा में शामिल एनसीआर जिलों में अपना ठिकाना बना लिया था। हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा की सभी ईंट भट्ठे और फैक्टरियों की जांच की जा रही है। जहां भी बांग्लादेशी मिल रहे हैं, उनके कागज देखे जा रहे हैं। कागज नहीं मिलने पर उन्हें दिल्ली के डिटेंशन सेंटर में भेजा जाता है।
पिछले साल दिसंबर 2024 में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों को बिना कागजात के बांग्लादेशी प्रवासियों को ढूंढने और उन्हें देश से बाहर करने के निर्देश दिए थे। उसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पुलिस के आला अधिकारियों के साथ जनवरी में बैठक की और उन्हें प्रदेश में व्यापक अभियान शुरू करने के निर्देश दिए। उसके बाद से अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ हरियाणा में अभियान चलाया जा रहा है। जनवरी से लेकर अब तक 94 अवैध बांग्लादेशी पकड़े जा चुके हैं। ये सभी बांग्लादेशी हरियाणा के एनसीआर जिलों में ही रहते थे।
विज्ञापन

पहलगाम आतंकी हमले के बाद राज्य में अवैध रूप से रह रहे रोहिंग्या और बांग्लादेशी की पहचान कर उन्हें हरियाणा से निकालने के आदेश दिए गए हैं। अब हर जिले में इनकी शिनाख्त की जा रही है। खुफिया विभाग भी जांच कर रहा है कि हरियाणा में कितने बांग्लादेशी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब-कब पकड़े गए बांग्लादेशी

13 मई को हिसार के हांसी से 39 बांग्लादेशी पकड़े गए
पांच मई को हरियाणा के रेवाड़ी से दो बांग्लादेशी दबोचे गए
दो अप्रैल को रेवाड़ी से 18 बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया गया
नौ फरवरी को नूंह से पांच बांग्लादेशी गिरफ्तार
27 जनवरी को गुरुग्राम से तीन बांग्लादेशी दबोचा गया
10 जनवरी को सफीदों से 10 बांग्लादेशी पकड़े गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed