फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   82 posts in the Pollution Control Board to be filled via deputation.82 posts in the Pollution Control Board to be filled via deputation.

Chandigarh-Haryana News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे 82 पद

विज्ञापन
वैज्ञानिक से क्लर्क तक होंगे नियुक्त, लंबे समय से खाली पड़े पदों को भरने की कवायद शुरू
विज्ञापन

मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी के 2 और सहायक के 30 पद

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) ने विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन मांगे हैं। बोर्ड की ओर से जारी परिपत्र के अनुसार कुल 82 पदों को भरा जाएगा। इसके लिए केंद्र और राज्य सरकार के विभागों, बोर्डों, निगमों, विश्वविद्यालयों और सार्वजनिक उपक्रमों में कार्यरत पात्र अधिकारी-कर्मचारी आवेदन कर सकते हैं। प्रतिनियुक्ति की अवधि एक वर्ष होगी। नियमित नियुक्ति होने तक इसे अधिकतम तीन वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। हालांकि सक्षम प्राधिकारी बिना कारण बताए प्रतिनियुक्ति की अवधि समय से पहले समाप्त कर सकता है। नियुक्तियां हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सेवा विनियम 2021 के अनुसार की जाएंगी।
मालूम हो कि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में बहुत से पद खाली हैं। इस मुद्दे को लेकर एनजीटी भी कई बार फटकार लगा चुकी है। जिन पदों के लिए आवेदन मांगे हैं उनमें मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी से लेकर क्लर्क तक के पद प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे। इनमें मुख्य वैज्ञानिक अधिकारी के 2 पद हैं। इसके अलावा वरिष्ठ वैज्ञानिक के 6 पद हैं जिनमें डाटा एंड एनालिटिक्स, वायु गुणवत्ता, जल गुणवत्ता, अपशिष्ट प्रबंधन, संरक्षण और टॉक्सिकोलॉजिस्ट जैसे पद शामिल हैं। बोर्ड में पर्यावरण अभियंता के 6, सहायक पर्यावरण अभियंता के 4 और वैज्ञानिक बी के 6 पद भी भरे जाएंगे। प्रशासनिक और अन्य पदों में निजी सचिव के 2, पर्सनल असिस्टेंट का 1, वरिष्ठ श्रेणी स्टेनोग्राफर के 4, कनिष्ठ श्रेणी स्टेनोग्राफर के 3 और स्टेनो-टाइपिस्ट के 8 पद शामिल हैं। इसके अलावा सहायक के 30, लेखाकार के 2 और अकाउंट्स क्लर्क के 2 पद भी प्रतिनियुक्ति से भरे जाएंगे।
विज्ञापन





मूल विभाग के माध्यम से करना होगा आवेदन

इच्छुक और पात्र अधिकारी-कर्मचारी अपने मूल विभाग के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। निर्धारित प्रोफाॅर्मा के साथ विजिलेंस क्लीयरेंस प्रमाण पत्र समेत पिछले पांच वर्षों की सत्यापित एसीआर-एपीएआर प्रतियां जमा करनी होंगी। आवेदन एक अक्तूबर 2026 तक हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के कार्यालय पंचकूला में पहुंचना जरूरी है। सीधे भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed