{"_id":"694011f9443eddec3c084ede","slug":"81-of-complaints-received-on-the-cm-window-portal-have-been-resolved-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-897679-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: सीएम विंडो पोर्टल पर आईं 81 फीसदी शिकायतों हुआ समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: सीएम विंडो पोर्टल पर आईं 81 फीसदी शिकायतों हुआ समाधान
विज्ञापन
सीएम विंडो की हर शिकायत जनता के विश्वास का प्रतीक, इसे जीवंत दस्तावेज मानकर हो ईमानदार समाधान: मुख्यमंत्री
प्रबुद्धजन पारदर्शिता व संवेदनशीलता के साथ निभाएं अपनी अहम जिम्मेदारी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 25 दिसंबर 2014 को शुरू हुए सीएम विंडो पोर्टल पर अब तक 14 लाख 82 हजार 924 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। इनमें से 14 लाख 12 हजार 136 शिकायतों यानी करीब 81 फीसदी शिकायतों का समाधान किया जा चुका है। सीएम सोमवार को अपने निवास संत कबीर कुटीर में प्रदेश के सभी जिलों से आए सीएम विंडो से जुड़े प्रबुद्धजनों के साथ सीधा संवाद कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने सीएम विंडो से जुड़े प्रबुद्धजनों का आह्वान किया कि वे प्रत्येक शिकायत की गहन जांच करें और निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से समाधान सुनिश्चित कर शिकायतकर्ता का विश्वास जीतें। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम विंडो पर दर्ज होने वाली प्रत्येक शिकायत केवल एक औपचारिक प्रविष्टि नहीं बल्कि जनता के विश्वास का जीवंत दस्तावेज है। इससे जुड़े प्रबुद्धजनों की जिम्मेदारी है कि वे इन शिकायतों को पूरी ईमानदारी, विश्वास और पारदर्शिता के साथ देखकर उनके समाधान में सक्रिय योगदान दें। ये प्रबुद्धजन सीधे मुख्यमंत्री से जुड़े हैं इसलिए जनता के प्रति उनकी जवाबदेही और अधिक बढ़ जाती है।
उन्होंने कहा कि जब कोई नागरिक सीएम विंडो पर अपनी समस्या दर्ज करता है तो वह केवल शिकायत नहीं लिखता बल्कि अपने मुख्यमंत्री और सरकार पर भरोसा जताता है। इसलिए इस मजबूत मंच का पारदर्शी और संवेदनशील होना अत्यंत आवश्यक है ताकि जनता का यह भरोसा और अधिक सुदृढ़ हो सके।