फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   800 MW critical thermal units to be set up in Panipat and Hisar

Chandigarh-Haryana News: पानीपत और हिसार में लगेंगी 800 मेगावाट की क्रिटिकल थर्मल इकाइयां

विज्ञापन
चंडीगढ़। पानीपत और हिसार में 800-800 मेगावाट की नई अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल इकाइयां स्थापित की जाएंगी। इन इकाइयों की स्थापना से बिजली की उपलब्धता में वृद्धि होगी। प्रदेश में बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए ऊर्जा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार के साथ मिलकर कई अहम फैसले लिए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम नई दिल्ली स्थित श्रम शक्ति भवन में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय बैठक में ऊर्जा मंत्री अनिल विज सहित कई वरिष्ठ अधिकारी माैजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में एचपीजीसीएल (हरियाणा पावर जनरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड) की विस्तार परियोजनाओं, कोयला लिंकिंग, बायोमास पैलेट की कमी जैसी चुनौतियों पर चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोयला आवश्यकताओं का प्रस्ताव पेश करें। साथ ही बायोमास के उपयोग में आ रही कठिनाइयों के समाधान के लिए भी मंत्रालय को उपयुक्त कदम उठाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसमिशन नेटवर्क होगा और मजबूत एचवीपीएनएल (हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड) ने राज्य के पारेषण नेटवर्क (संचारण तंत्र) को मजबूत करने और ग्रिड की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए एसीएसआर कंडक्टरों के स्थान पर एचटीएलएस कंडक्टर लगाने के लिए पीएसडीएफ (विद्युत प्रणाली विकास) निधि की मांग रखी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed