{"_id":"6838b425dd18ee4ef706feb9","slug":"330-liquor-contracts-allotted-in-eight-districts-chandigarh-haryana-news-c-16-1-pkl1010-723590-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: आठ जिलों में 330 शराब ठेके आवंटित, 3537 करोड़ मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: आठ जिलों में 330 शराब ठेके आवंटित, 3537 करोड़ मिले
विज्ञापन
शेष बचे 128 ठेकों की जून में होगी नीलामी
चंडीगढ़। हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग ने वीरवार को आबकारी खुदरा शराब की दुकानों के लिए दूसरे चरण की नीलामी आयोजित की। इसमें फरीदाबाद, फतेहाबाद, सोनीपत, अंबाला, भिवानी, कैथल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला की खुदरा दुकानों की नीलामी की गई, जिसमें 458 क्षेत्रों में से 330 क्षेत्र आवंटित किए गए हैं।
आबकारी एवं कराधान आयुक्त विनय प्रताप सिंह ने बताया कि बोलीदाताओं को इन 8 जिलों में आबकारी खुदरा शराब की दुकानों की नीलामी के लिए बोलियां प्रस्तुत करने के लिए 28 मई को सुबह 9 बजे से 29 मई को शाम 4 बजे तक का समय दिया गया था। संबंधित जिलों के उपायुक्तों की अध्यक्षता वाली समिति ने बोलियां खोलीं। नीलामी से राज्य को करीब 3537 करोड़ रुपये का लाइसेंस शुल्क प्राप्त हुआ, जो पिछले प्राप्त लाइसेंस शुल्क से काफी अधिक है। बाकी बचे 128 ठेकों को जून के पहले सप्ताह में फिर से नीलामी के लिए रखा जाएगा। इसके लिए जल्द सूचना प्रकाशित की जाएगी। आबकारी एवं कराधान विभाग इससे पहले गुरुग्राम (पूर्व), यमुनानगर, जींद, करनाल, पलवल और रेवाड़ी के लिए शराब के ठेकों की नीलामी कर चुका है। ब्यूरो