फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   2,31,773 seats are available for various courses in 368 colleges of the state.

Chandigarh-Haryana News: प्रदेश के 368 कॉलेजों में विभिन्न कोर्सों के 2,31,773 सीटें उपलब्ध

विज्ञापन
पहले दिन किसी भी कॉलेज को पोर्टल खोलने और जानकारी भरने की प्रक्रिया में दिक्कत नहीं आई
विज्ञापन

चंडीगढ़। प्रदेशभर में 12वीं पास विद्यार्थियों के दाखिले की काॅलेजों में प्रक्रिया तेज हो गई है। इस बीच राज्य के कुल 368 कॉलेजों ने विभिन्न कोर्सों के लिए 2,31,773 सीटें उपलब्ध होने के जानकारी दी। इनमें प्रदेश के 97 सरकारी एडेड कॉलेज में 81,986 सीटें, 185 सरकारी कॉलेज में सबसे ज्यादा 1,06,745 सीटें और 86 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज में 43,042 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें बीकॉम, एमकॉम, बीएससी, एमएससी, मेडिकल, नॉन मेडिकल, बीएससी लाइफ साइंस, बीसीए, बीबीए और अन्य कोर्स शामिल हैं।

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से बुधवार देर रात ऑनलाइन पोर्टल खोलने के बाद कॉलेजों ने वीरवार को जानकारी अपलोड करनी शुरू कर दी। पहले दिन किसी भी कॉलेज की तरफ से पोर्टल खोलने और जानकारी भरने की प्रक्रिया में दिक्कत आने की शिकायत नहीं आई है। सभी कॉलेजों को 17 मई तक खुलने वाले ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी प्रोफाइल, प्रिंसिपल, कोर्स, विषय, इस शैक्षणिक सत्र में उपलब्ध सीटों की जानकारी सहित सीटों को कम या ज्यादा करने का अनुरोध भरेंगे। इसके बाद शिक्षा विभाग के अधिकारी इन जानकारियों की जांच करेंगे।
विज्ञापन


पिछली बार बीए कोर्स की ज्यादा सीटें भरीं, अन्य रही खाली
हरियाणा कॉलेज टीचर एसोसिएशन के राज्य प्रधान दयानंद मलिक ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बीए में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या सबसे ज्यादा थी। वहीं, बीकॉम, एमकॉम, बीएससी, एमएससी, मेडिकल, नॉन मेडिकल, बीएससी लाइफ साइंस, बीसीए, बीबीए और अन्य कोर्सों में दाखिले कम हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेजों ने सीट घटाने और बढ़ाने का अनुरोध किया
एक सप्ताह पूर्व हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने सभी 368 संचालित कॉलेजों से सीटों का ब्योरा मांगा था। इस दौरान कॉलेजों ने उपलब्ध सीटों के साथ पिछले तीन साल से खाली सीटों की जानकारी भी दी है। इसके अतिरिक्त कई कॉलेजों ने कुछ विषयों में सीटें कम करने और कई ने कुछ विषयों में सीटें बढ़ाने का भी अनुरोध किया है। अब शिक्षा विभाग की तरफ से उन्हीं सीटों को कम किया जाएगा, जिस विषय की सीट कॉलेजों में पिछले 3 वर्षों से 20 फीसदी तक भी नहीं भर पा रही थी।



विद्यार्थी दस्तावेजों की कर लें तैयारी
17 मई तक कॉलेजों के विवरण आने पर विद्यार्थी ऑनलाइन पोर्टल पर ही सीटों की ब्योरा देख पाएंगे। वहीं, 19 मई को विद्यार्थियों को अपने दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने हैं। विभाग के मुताबिक विद्यार्थी अपने स्तर पर दस्तावेजों की पूरी तैयारी कर लें, ताकि किसी तरह की दिक्कत का सामना ना करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed