फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   19 sports organizations are affiliated with Haryana Olympic Association

Chandigarh-Haryana News: हरियाणा ओलंपिक संघ से 19 खेल संगठन संबद्ध, फर्जीवाड़े से बचें खिलाड़ी

विज्ञापन
- हरियाणा ओलंपिक संघ की तरफ से एडवाइजरी जारी
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। प्रदेश में सोमवार तक हरियाणा ओलंपिक संघ (एचओए) द्वारा 19 खेल संगठन संबद्ध है। इसकी सूची के साथ एचओए द्वारा खिलाड़ियों को फर्जी खेल संगठनों से बचकर रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। हालांकि, 18 खेल संगठन ऐसे भी हैं, जिनकी कानूनी प्रक्रिया या दस्तावेजों में खामियां के चलते उन्हें एचओए से बाहर रखा गया है। भविष्य में अगर ये खेल संगठन अपनी खामियां दूर करते हैं तो उन्हें संबद्धता सूची में शामिल किया जाएगा। वहीं, खामियां दूर नहीं करने वाले खेल संगठनों को हमेशा के लिए संबद्धता सूची से बाहर किया जाएगा।



हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मीनू बेनीवाल ने बताया कि हाल ही में हुए संघ के चुनाव के दौरान सिर्फ 19 खेल संगठन मानक पर खरे उतरे थे। इसके अतिरिक्त चलने वाले 18 खेल संगठनों में विभिन्न तरह की खामियां थीं। जैसे किसी संगठन में पदाधिकारी का नाम बदला गया, किसी संगठन की भारतीय ओलंपिक संघ या हरियाणा ओलंपिक संघ द्वारा मान्यता खत्म हो चुकी है आदि। इनमें जूडो और हैंडबॉल के खिलाड़ियों को उत्तराखंड के राष्ट्रीय खेल में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेशानुसार एचओए की तरफ से भेजा गया था।
विज्ञापन


लिखित शिकायत मिलने पर एफआईआर करवाएंगे: बेनीवाल

बेनीवाल ने बताया कि राज्य में कई गैर-मान्यता प्राप्त और असंबद्ध संगठनों द्वारा खेल आयोजन करवाने का गड़बड़झाला सामने आया है। संघ की तरफ से इस प्रकार के गैर मान्यता प्राप्त और असंबद्ध संगठनों द्वारा करवाए जा रहे खेलों को कोई समर्थन नहीं है। इस प्रकार के आयोजन खिलाड़ियों को भी भ्रमित करते हैं। यह भी देखा जा रहा है कि कुछ खेल अधिकारी ऐसे अनधिकृत आयोजनों में भाग लेते हैं। इस मामले में लिखित शिकायत मिलने पर एचओए की तरफ से फर्जीवाड़ा करने वाले खेल संगठन व उनके संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अभी ये खेल संगठन एचओए से संबद्ध

1. हरियाणा तीरंदाजी संघ

2. एथलेटिक्स हरियाणा



3. हरियाणा बैडमिंटन संघ



4. हरियाणा मुक्केबाजी संघ



5. हरियाणा राज्य साइकिलिंग संघ



6. हरियाणा राज्य तलवारबाजी संघ



7. हरियाणा फुटबॉल संघ



8. हरियाणा कैनोइंग एवं कयाकिंग संघ



9. हॉकी हरियाणा



10. हरियाणा टेबल टेनिस संघ



11. एमेच्योर कबड्डी संघ हरियाणा



12. हरियाणा टेनिस संघ



13. हरियाणा ट्रायथलॉन संघ



14. वॉलीबॉल संघ हरियाणा



15. भारोत्तोलन संघ हरियाणा



16. हरियाणा तैराकी संघ



17. हरियाणा नेटबॉल संघ



18. हरियाणा राइफल संघ



19. कुश्ती हरियाणा संघ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed