{"_id":"6aabefa21c6461eb5200d24d","slug":"17-banquet-halls-for-police-personnel-will-open-from-october-1st-chandigarh-haryana-news-c-16-pkl1010-1125822-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh-Haryana News: पुलिसकर्मियों के लिए एक अक्तूबर से शुरू होंगे 17 बैंक्वेट हॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh-Haryana News: पुलिसकर्मियों के लिए एक अक्तूबर से शुरू होंगे 17 बैंक्वेट हॉल
विज्ञापन
2030 तक पुलिस आवास 15 हजार से बढ़ाकर 20 हजार करने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस अपने कर्मचारियों व उनके परिवारों के लिए एक अक्तूबर से 17 आधुनिक बैंक्वेट हॉल शुरू करने जा रही है। वहीं, पुलिस के आधारभूत ढांचे और आधुनिकीकरण के लिए सरकार ने करीब 658 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही वर्ष 2030 तक पुलिस आवासों की संख्या करीब 5000 तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल ने जारी एक बयान में कहा कि पुलिसकर्मियों को बेहतर आवास, कार्यस्थल और आधुनिक सुविधाएं देने के साथ उनके परिवारों की सामाजिक और शैक्षणिक जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है। विभाग का लक्ष्य ऐसी पुलिस व्यवस्था तैयार करना है जो भविष्य की चुनौतियों के लिए आधुनिक संसाधनों और मजबूत आधारभूत ढांचे से लैस हो।
पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को सामाजिक समारोहों के लिए बेहतर सुविधा देने को प्रदेश की विभिन्न पुलिस लाइनों में 15 बैंक्वेट हॉल तैयार किए गए हैं। इसके अलावा एक बैंक्वेट हॉल हरियाणा पुलिस अकादमी और एक कमांडो प्रशिक्षण केंद्र में बनाया गया है। कुल 17 बैंक्वेट हॉल एक अक्तूबर 2026 से तैयार हो जाएंगे। इनमें शादी, सगाई, जन्मदिन और अन्य पारिवारिक कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। इससे पुलिसकर्मियों को बाहर स्थान तलाशने और अतिरिक्त खर्च उठाने से राहत मिलेगी। वहीं, पुलिसकर्मियों के लिए आवास की कमी दूर करने पर भी जोर दिया जा रहा है। फिलहाल करीब 15 हजार पुलिस आवास उपलब्ध हैं। वर्ष 2030 तक इनकी संख्या बढ़ाकर करीब 20 हजार करने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार से मिले बजट को नए पुलिस थानों, पुलिस लाइनों, पुलिस आवास और अन्य आधुनिक सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
बेटियों की शादी पर ढाई लाख का शगुन
पुलिसकर्मियों के परिवारों के लिए एक अप्रैल 2026 से शुरू हुई शगुन योजना के तहत बेटी की शादी पर 2.50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। अब तक 74 बेटियों को इसका लाभ मिल चुका है और 1.85 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है। घर से दूर छात्रावास में रहकर उच्च शिक्षा हासिल करने वाले पात्र विद्यार्थियों के लिए छात्रावास योजना भी शुरू की गई है। अब तक मिले पांच आवेदनों पर प्रत्येक विद्यार्थी को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है।