फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   100 schools could not give satisfactory results, salary of teachers of 14 schools will be cut.

Chandigarh-Haryana News: संतोषजनक परिणाम नहीं दे पाए 100 स्कूल, 14 स्कूलों के शिक्षकों का कटेगा वेतन

विज्ञापन
हरियाणा बोर्ड ने स्कूलों की सौंपी सूची, निजी स्कूलों की भी जिम्मेदारी तय करेगी सरकार
विज्ञापन

चंडीगढ़। 12वीं की बोर्ड परीक्षा में संतोषजनक परिणाम नहीं देने वाले स्कूलों पर अब हरियाणा सरकार कार्रवाई करने जा रही है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सरकार को सौ स्कूलों की एक सूची सौंपी है, जिनका परिणाम 35 फीसदी से कम आया है। इनमें अधिकतर निजी स्कूल हैं। इनके अलावा, 14 ऐसे सरकारी स्कूल हैं जिनका परिणाम 15 फीसदी से भी कम आया है। इन सभी 14 स्कूलों के अध्यापकों का एक महीने का वेतन काटा जाएगा। सरकार निजी स्कूलों की भी जिम्मेदारी तय करने की तैयारी में है।
बोर्ड की रिपोर्ट के अनुसार, 42 स्कूलों का परिणाम शून्य से 20 फीसदी तक रहा है। 18 ऐसे स्कूल हैं, जिनका परिणाम शून्य रहा है। हालांकि इन 18 स्कूलों में सिर्फ तीन ही सरकारी स्कूल हैं, बाकी निजी स्कूल हैं।
विज्ञापन

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार ने बताया कि खराब परिणाम देने वालों में अधिकतर निजी स्कूल हैं। स्कूल यदि फीस लेते हैं तो उनकी जिम्मेदारी बनती है कि वह विद्यार्थियों को सुविधाएं दें। इन 100 स्कूलों में से आधे से ज्यादा स्कूल नूंह जिले के हैं। नूंह के 7588 परीक्षार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 3472 परीक्षार्थी सफल हुए हैं, जबकि 1758 छात्रों की कंपार्टमेंट आई है। 2358 छात्र अनुतीर्ण रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम से बैठक कर जताई चिंता
दिल्ली दौरे से लौटने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को बोर्ड व शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में सीएम ने कम परिणाम देने वाले स्कूलों पर चिंता जाहिर की और ऐसे अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया, जिन्होंने अपने काम में लापरवाही बरती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed