{"_id":"8a4355fa46b0469e6ddf572208dc11b2","slug":"cattle-trader-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पशु व्यापारी की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में पशु व्यापारी की मौत
सोनीपत/ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2013 09:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसवां मील-बहादुरगढ़ मार्ग पर गांव नाहरा-नाहरी के पास अज्ञात कार की चपेट में आने से एक पशु व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने जयपाल की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव नया बांस निवासी पशु व्यापारी सोनू मंगलवार को अपने साथी जयपाल के साथ गांव नाहरा में पशु लेने आया था। इस दौरान जब वह पैदल ही बस स्टैंड की तरफ जा रहे थे, तो अचानक एक तेज रफ्तार कार ने सोनू को टक्कर मार दी। हादसे में सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्रामीणों ने उसे उपचार के लिए बहादुर गढ़ के सामान्य अस्पताल में भरती करवाया। जहां पर सोनू ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।