फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   case regestred on asp ashok

फर्जी मुठभेड़ में एएसपी अशोक श्योराण समेत तीन पर केस

Wed, 04 Dec 2013 11:25 PM IST
बाढड़ा, भिवानी/ब्यूरो
बाढड़ा, भिवानी/ब्यूरो Updated Wed, 04 Dec 2013 11:25 PM IST
विज्ञापन
 case regestred on asp ashok
चरखी दादरी कोर्ट के आदेश पर बाढड़ा पुलिस ने एसटीएफ टीम में शामिल रहे
विज्ञापन
एएसपी अशोक श्योराण सहित दो रिटायर्ड डीएसपी पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

उन पर वर्ष 2007 में पिचौपा कलां में फर्जी मुठभेड़ में लोहरवाड़ा निवासी मुकेश कुमार व संदीप की हत्या करने का आरोप लगा है। कोर्ट ने यह आदेश मृतक युवक मुकेश की मां शांति देवी के इस्तगासे के तहत दिया था। अभी तक किसी गिरफ्तारी नहीं हुई है।


बाढडा पुलिस ने तत्कालीन एएसपी व हरियाणा एसटीएफ प्रभारी अशोक श्योराण, सेवानिवृत्त डीएसपी रामकिशन व रामअवतार गुज्जर के खिलाफ भादंसं की धारा 302, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। याचिकाकर्ता पहले भी हाईकोर्ट में अपील कर चुकी थी, जिस पर वरिष्ठ न्यायाधीश केसी पुरी ने स्थानीय न्यायालय में अपील करने का आदेश दिया था। थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

पुलिस ने इन्हें मार गिराया था
लोहरवाड़ा निवासी मुकेश कुमार पुत्र नफे सिंह व संदीप पुत्र कप्तान सिंह पर मार्च 2007 में हांसी में व्यापारियों से फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया था। उन पर हांसी में दो व्यापारियों की हत्या का भी आरोप लगा। इस मामले को लेकर प्रदेश भर के बाजार बंद रहे, जिस पर डीजीपी ने एसटीएफ प्रभारी एएसपी अशोक श्योराण को इन दोनों को गिरफ्तार करने की जिम्मेवारी सौंपी। उनकी टीम ने 2007 में  पिचौपा कलां में हुई मुठभेड़ में इन दोनों का इंकाउंटर कर दिया गया। इस मुठभेड़ में एएसपी अशोक श्योराण की सरकारी रिवाल्वर भी गुम हो गई थी, जिससे बाद में दिल्ली पुलिस के तेजतर्रार शूटर एसीपी राजबीर सिंह की गुड़गांव में हत्या की गई थी। एसीपी श्योराण इससे पहले भी पानीपत में उगाही के आरोपों में घिर चुके हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed