{"_id":"0e7a2a9dbfefade45429c903cdf74112","slug":"car-snatched-away-by-force-of-arms","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों के बल पर कार छीन फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हथियारों के बल पर कार छीन फरार
रोहतक/ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2013 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला रोहतक में महम थानांतर्गत गांव बलंभा के नजदीक हथियारबंद चार बदमाश कार छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने इनोवा चालक के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक बीती रात गांव हसपुरम (उत्तरप्रदेश) निवासी रघुविंदर नई इनोवा कार लेकर हिसार से रोहतक की तरफ आ रहा था।
वह गांव बलंभा के पास पहुंचा तो हथियारबंद चार बदमाशों ने सड़क के बीचोंबीच खड़े होकर गाड़ी रुकवा ली।
गाड़ी रुकते ही उसे घेर लिया और गाड़ी से नीचे उतारकर उसकी कनपटी पर पिस्तौल तान कर जान से मारने की धमकी देते गाड़ी लेकर फरार हो गए।
पुलिस ने बदमाशों की तलाश में क्षेत्र की नाकेबंदी की, परंतु उनका कोई सुराग नहीं मिला।
इसी तरह सांपला क्षेत्र से हरसोला निवासी पवन कुमार से चार युवक हथियारों के बल पर बीस हजार रुपये की नकदी और मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।