{"_id":"b5015a0af004bdda14babf11d89c8230","slug":"car-robbed-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बेहोश कर दो बदमाशों ने लूटी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बेहोश कर दो बदमाशों ने लूटी गाड़ी
अमर उजाला, पलवल
Updated Sat, 07 Dec 2013 08:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चालक को बेहोश कर गाड़ी को ले जाने के आरोप में कैंप थाना पुलिस ने दो अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव बढ़ा निवासी भरत ने कैंप थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि वह आदर्श कॉलोनी निवासी प्रदीप की गाड़ी का चालक है। 28 नवंबर को वह गाड़ी को लेकर मालिक के काम से इटावा से जा रहा था।
जब वह पलवल में आगरा चौक पर गाड़ी में हवा भरवाने लगा तभी दो व्यक्ति उसके पास आए और फिरोजाबाद जाने के लिए अनुरोध किया। इस पर उसने दोनों को गाड़ी में बिठा लिया।
विज्ञापन
गाड़ी जब मथुरा पहुंची तो उन्होंने एक मेडिकल स्टोर से दवाई लेने के लिए गाड़ी को रुकवाया। दवाई लेने के बाद वे आगरा पहुंचे तो आगरा से आगे एक होटल पर खाना खाने के लिए गाड़ी को रोक दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि खाने में उन दोनों व्यक्तियों ने कोई नशीली दवा मिला दी, जिससे वह बेहोश हो गया। जब उसे (भरत) होश आया तो वह सिरसागंज के पास था और गाड़ी गायब थी। पीड़ित ने गाड़ी को तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जैसे-तैसे वह पलवल पहुंचा और घटनाक्रम से मालिक को अवगत कराया।