{"_id":"3d64b398a3052a42906c7f9e4fb9b6fa","slug":"car-accident-one-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला पलवल
Updated Mon, 25 Nov 2013 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल हाईवे पर बंचारी गांव व मुंडकटी पुलिस चौकी के मध्य सोमवार को कार की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने कार के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
गांव बामनीखेड़ा निवासी प्रवीण (30 वर्षीय) पुत्र दौलतराम अपनी बाइक पर सवार होकर होडल से अपने गांव बामनीखेड़ा की तरफ आ रहा था। लेकिन जब उसकी बाइक गांव बंचारी के निकट पहुंची तभी तेज रफ्तार से आ रही एक ऑल्टो कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार चालक प्रवीण को सड़क पर घसीटता हुआ चला गया। गंभीर रूप से घायल प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस व परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतक के भाई दिनेश कुमार के बयान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी इंद्राज शर्मा ने बताया कि आरोपी कार चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन