{"_id":"7b228ca8c10c79ea3471e5956f65bfa9","slug":"canal-water-theft-assaulting-officers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहरी पानी चोरी रोकने गए अधिकरियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहरी पानी चोरी रोकने गए अधिकरियों से मारपीट
सिरसा/ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2013 10:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला सिरसा के शेरपुरा के किसानों ने गांव में नहरी पानी की
विज्ञापन
चोरी रोकने पहुंचे विभाग के एक्सईएन, एसडीओ और जेई के साथ मारपीट की।
पुलिस ने एक्सईएन की शिकायत पर किसान और उसके कुछ अन्य साथियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, जान से मारने की धमकी देने और सरकारी कर्मचारी से मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है।
नहरी विभाग के एक्सईएन सत्यप्रकाश, एसडीओ कुलवीर सिंह और जेई अशोक जाखड़ मंगलवार को गांव शेरपुरा में नहरी पानी की चोरी रोकने पहुंचे थे।
इस दौरान किसान महावीर बिशभनोई और उसके कुछ अन्य साथियों ने अधिकारियों के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
विभागीय अधिकारियों के साथ मारपीट की सूचना मिलते ही डिंग थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक अधिकारी मौके से चले गए थे।
बाद में एक्सईएन सत्यप्रकाश ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि उन्हें गांव शेरपुरा में नहरी पानी चोरी करने की शिकायत मिली थी।
वे एसडीओ कुलवीर सिंह और जेई अशोक जाखड़ के साथ वहां पहुंचे। नहरी पानी चोरी कर रहे किसान ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच किसान के कुछ साथी और आ धमके और मारपीट शुरू कर दी।