{"_id":"3dd24bac3f3db39596d5738c31942974","slug":"buses-to-ward-students-blocked-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसें रुकवाने के लिए छात्रों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसें रुकवाने के लिए छात्रों ने लगाया जाम
भिवानी/ब्यूरो
Updated Mon, 30 Sep 2013 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला भिवानी के गांव प्रेमनगर के नजदीक रोडवेज बसों की मांग पर दर्जनों छात्र-छात्राओं ने भिवानी-हिसार सड़क मार्ग जाम कर दिया। इससे एक घंटे तक आवाजाही बंद रही।
छात्रा पूजा, सोनिया, ज्योति, हेमलता, अकुंश, सुदेश, अंजना और छात्र सोनू, राकेश, रवि, अमित आदि ने बताया कि स्कूल और कालेज जाने में उनको देरी हो जाती है।
रोडवेज बसों की संख्या एक तो कम है और ऊपर से बसें उनके बस अड्डों पर बहुत कम रुकती हैं। उनके गांव से भिवानी तक बीच में आने वाले गांवों के छात्र-छात्राओं की संख्या काफी ज्यादा है, इसलिए स्पेशल बस लगाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
जाम के चलते वाहनों की सड़क के दोनों ओर लंबी कतारें लग गई। जाम की सूचना मिलने के बाद रोडवेज महाप्रबंधक उदयवीर सिंह मौके पर पहुंचे।
उन्होंने गुस्साए छात्र-छात्राओं को शांत किया और आश्वासन दिया कि उनकी समस्या का समाधान किया जाएगा। इसके बाद परिवहन व्यवस्था सामान्य हुई।