फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   boy tempering the girl

छेड़छाड़ सहती रही तो ठीक रही, विरोध पर मारे ब्लेड

Wed, 11 Sep 2013 12:26 AM IST
लुधियाना/ब्यूरो
लुधियाना/ब्यूरो Updated Wed, 11 Sep 2013 12:26 AM IST
विज्ञापन
boy tempering the girl

मनचला पिछले तीन-चार दिन से किशोरी से छेड़छाड़ कर रहा था, किशोरी उसे सहती रही। छेड़छाड़ का विरोध किया तो व्यक्ति ने उसे ब्लेड से जख्मी कर दिया।

विज्ञापन


उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। उसकी पहचान तुलसी के तौर पर हुई है।

थाना डिवीजन नंबर दो की पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। इस मामले की पुलिस गहन छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार इस्लाम गंज निवासी किशोरी सातवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पिता का देहांत हो चुका है। मां ने दूसरी शादी कर ली है।

लड़की अपनी नानी के पास रहती है। वहीं मोहल्ले का एक व्यक्ति तुलसी उससे तीन-चार दिन से छेड़छाड़ कर रहा था।

वीरवार सुबह तुलसी ने जब लड़की से छेड़छाड़ की तो उसने विरोध किया। इस पर गुस्से में आकर आरोपी ने उसके मुंह पर ब्लेड मार दिया। लड़की को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। उधर तुलसी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed