{"_id":"8824c977fe8c9c00089d86c7c29e8618","slug":"blast-in-rewari","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोतल खोलते ही हुआ ब्लास्ट, हाथ के चिथड़े उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोतल खोलते ही हुआ ब्लास्ट, हाथ के चिथड़े उड़े
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2013 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव कुंडल में बुधवार शाम बिटोड़ों में एक बोतल में ब्लास्ट
विज्ञापन
होने की वजह से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और एक युवक को भी छर्रे लगे।
ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि महिला के एक हाथ के तो चिथड़े उड़ गए। घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से महिला की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे रोहतक रेफर कर दिया है।
बुधवार शाम को छह बजे के करीब महिला कमला (60) अपने भतीजे विक्की के साथ बिटोड़ों में से उपले लेने गई थी। वहां उन्हें एक बोतल मिली, जिसे खोलने पर ब्लास्ट हो गया, जिसमें दोनों घायल हो गए।
गांव की सरपंच के पति मनोज ने बताया कि विस्फोट की आवाज इतनी जबरदस्त थी कि आसपास क्षेत्र के लोग दंग रह गए और मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। एसपी पंकज नैन ने बताया कि धमाके की जांच की जा रही है। घटनास्थल को निगरानी में ले लिया गया है। एफएसएल टीम से बारिकी से जांच कराई जाएगी।