फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   BJP rubbing salt on wounds: Hooda

जले पर नमक छिड़क रही भाजपा: हुड्डा

Thu, 28 Nov 2013 12:37 PM IST
अमर उजाला चंडीगढ़
अमर उजाला चंडीगढ़ Updated Thu, 28 Nov 2013 12:37 PM IST
विज्ञापन
BJP rubbing salt on wounds: Hooda
मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा के पास महंगाई से लड़ने का कोई एजेंडा नहीं है।
विज्ञापन


भाजपा कोरी बातें कर आम जनता के जले पर नमक छिड़क रही है।

हुड्डा ने पांच राज्यों के चुनावी समर में अपने अभियान को जारी रखते हुए राजस्थान में दूसरे चरण में तीन दिवसीय तूफानी दौरे बुधवार को शुरू कर दिए हैं।

वे अजमेर जिले के रूपनगढ़, नागौर के कुचामनसिटी, झुंझुनु एवं अलवर जिले के मालाखेड़ा पहुंचे।

उनके साथ केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद, सचिन पायलट एवं राजनीतिक सलाहकार प्रो. वीरेंद्र ने भी सभा को संबोधित किया।

हुड्डा ने कहा कि कोरी बातों से किसी का भला नहीं हो सकता, इसके लिए एजेेंडा लेकर चलना होता है। भाजपा के हालात लोगों के सामने हैं।

गुजरात सहित भाजपा शासित को देखें तो वहां के हालात बहुत खराब हैं।

विकास का दावा करने वाले गुजरात में ही महंगाई से लड़ने की कोई नीति नजर नहीं आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed