फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   bjp may alliance with indian national lokdal in haryana

हरियाणा में इनेलो से गठबंधन कर सकती है भाजपा

Sat, 13 Apr 2013 01:53 PM IST
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा
नई दिल्ली/हरीश लखेड़ा Updated Sat, 13 Apr 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
bjp may alliance with indian national lokdal in haryana

दिल्ली के तख्त के लिए एनडीए प्लस योजना के तहत भाजपा हरियाणा में फिर से ओमप्रकाश चौटाला के इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर देखने लगी है।

विज्ञापन


भाजपा को कुलदीप विश्नोई की हरियाणा जनहित कांग्रेस (हजकां) में ज्यादा दमखम नजर नहीं आ रहा है।

इनेलो और हजकां की दुविधा में पड़ी भाजपा की मुश्किल यह है कि वह खुद तो यूपीए सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ ताल ठोक रही है और दूसरी ओर चौटाला भ्रष्टाचार के एक मामले में जेल में हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं इस मुश्किल में फंसी भाजपा हरियाणा में एनडीए के सहयोगी तलाशने के मसले पर बंटती भी नजर आ रही है।

एक तरफ पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह समेत पार्टी का एक बड़ा वर्ग हरियाणा की राजनीति की जमीनी सच्चाई समझकर चौटाला के साथ गठबंधन करने के पक्ष में हैं।

वहीं, दूसरी ओर अरुण जेटली समेत एक वर्ग अब भी सिर्फ विश्नोई के साथ गठबंधन बनाए रखने का पक्षधर है।

चौटाला के जेल जाने के बाद हरियाणा से आ रही रिपोर्ट से भी भाजपा इस नए समीकरण की संभावना देखने लगी है।

इन रिपोर्टों में कहा गया है कि चौटाला को जेल भेजने के बाद उनके पक्ष में लोगों की सहानुभूति बढ़ती जा रही है। इसका लोकसभा चुनाव में उन्हें लाभ मिलेगा।

हालांकि पार्टी प्रवक्ता कैप्टन अभिमन्यु कहते हैं कि यह सहानुभूति वोट में कितनी तब्दील होती है, यह देखना होगा।

बहरहाल, चौटाला के पक्ष में सहानुभूति को देख भाजपा उन्हें नजरंदाज करने के पक्ष में नहीं है। पार्टी मानती है कि विधानसभा चुनाव में भी भाजपा और इनेलो यदि मिलकर चुनाव लड़ते तो आज सरकार चला रहे होते।
विज्ञापन
विज्ञापन


चौटाला समर्थक नेता यह दलील दे रहे हैं कि लोकसभा चुनाव के बाद यदि भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर सामने आती है तो भी उसे चौटाला की मदद की जरूरत पड़ेगी। इसलिए यह जरूरी है कि चुनाव से पहले ही गठबंधन कर लिया जाए।

चौटाला और भाजपा का वोट बैंक अलग-अलग है, जबकि विश्नोई और भाजपा का वोट बैंक लगभग समान है। भजनलाल के बाद कुलदीप अपना करिश्मा भी नहीं दिखा पाए हैं।

भाजपा अब ऐसी दलील की तलाश में है जिससे चौटाला के जेल जाने के बावजूद इनेलो से फिर से दोस्ती की राह खोली जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed