{"_id":"5ee31a58742aa359fca9f354be7fda35","slug":"bike-and-cash-theft-on-gun-point","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिस्तौल दिखाकर बाइक और नकदी लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिस्तौल दिखाकर बाइक और नकदी लूटी
हिसार/ब्यूरो।
Updated Sat, 12 Oct 2013 10:52 PM IST
विज्ञापन
लोहारू से अपने गांव बख्तावरपुरा आ रहे एक बाइक सवार युवक से दो बदमाश पिस्तौल की नोक पर बाइक और पर्स छीनकर फरार हो गए। आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव बख्तावरपुरा का रहने वाला एक युवक दोस्त की बाइक लेकर लोहारू से अपने गांव आ रहा था। देर रात रास्ते में पहले से घात लगाकर बैठे दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और कनपटी पर पिस्तौल तान दी। विरोध करने पर बदमाश हाथापाई पर भी उतर आए। बदमाश उसका पर्स भी छीनकर ले गए। उसमें 4500 सौ रुपये की नकदी थी।
एक राहगीर की मदद से वह थाने पहुंचा और मामले की सूचना सिवानी पुलिस को दी। थाना प्रभारी रमेश ऐलावादी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप कर लिया जाएगा।