फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Zilla Parishad Chairperson laid the foundation of Maharana Pratap Community Center

Bhiwani News: जिला परिषद चेयरपर्सन ने रखी महाराणा प्रताप कम्यूनिटी सेंटर की नींव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad Chairperson laid the foundation of Maharana Pratap Community Center
 सामुदायिक केंद्र की नींव रखती जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक।
तोशाम। जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक महाराणा प्रताप युवा क्लब किरावड़ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में पहुंचकर धर्मशाला की नींव रखी। चेयरपर्सन अनिता मलिक ने कहा कि गांव में विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन

मलिक ने कहा कि ये चेयरपर्सन आप की अपनी है। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर का निर्माण व धारा 370 को हटा कर व महिलाओं को आरक्षण देकर विश्व में अलग पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री का उद्देश्य है कि समाज के गरीब व अंतिम व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ मिले।
विज्ञापन

तोशाम विधायक पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यात्रा के समय तोशाम की जनता ने अनाज मंडी में न पहुंचकर आईना दिखाने का काम किया है। 10 साल माइनिंग बंद करवाई व बिचौलियों के माध्यम से मिलना आदि अनेक कार्य ऐसे हैं जो मंत्री पद पर रहते हुए तोशाम की जनता के साथ किए हैं। इस मौके पर तोशाम व्यापार मंडल प्रधान जोगेंद्र मलिक, जिला पार्षद शीला, जिला पार्षद नरेंद्र देवराला, सरपंच किरवाड़ सुरेश श्योराण, पूर्व सरपंच हरभगवान, पार्षद प्रतिनिधि सुखबीर, हरिसिंह तंवर, राहुल तंवर, संजय श्योराण, जगदीश श्योराण, डॉ. प्रीतम, हरीश महता, पंडित गोल्डी, पंच पूजा, पंच अंगूरी, पंच सूबे, शिवा, राजवीर, प्रवीण, संजय, कृष्ण सरल, कुलदीप दलाल अलखपुरा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed