फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Zilla Parishad Chairperson Anita Malik announced to break ties with BJP

Bhiwani News: जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने भाजपा से नाता तोड़ने का किया एलान

Sat, 06 Jul 2024 03:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sat, 06 Jul 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
Zilla Parishad Chairperson Anita Malik announced to break ties with BJP
तोशाम स्थित अपने आवास पर मौजूद लोगों को संबोधित करतीं जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक।
तोशाम। जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने शुक्रवार को भाजपा से नाता तोड़ने का एलान कर दिया। तोशाम स्थित अपने आवास पर अपने समर्थकों की बुलाई गई बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान व चेयरपर्सन मलिक के देवर जोगेंद्र मलिक ने यह घोषणा की। इस मौके पर चेयरपर्सन अनिता मलिक व उनके देवर जोगेंद्र मलिक और कृष्ण मलिक ने पूर्व मंत्री व विधायक किरण चौधरी और सांसद धर्मबीर सिंह पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक ने बिना नाम लिए सांसद धर्मवीर सिंह व विधायक किरण चौधरी पर जुबानी वार करते हुए कहा कि जिला परिषद के चुनाव में इन दोनों ने उन्हें हराने के लिए पूरा जोर लगाया, इनको पता था कि यदि अनीता मलिक जिला पार्षद का चुनाव जीत गई तो जिला परिषद अध्यक्ष जरूर बनेगी। हम चुनाव जीते भी और जिला परिषद अध्यक्ष भी बने।
विज्ञापन


मंच का संचालन कर रहे जोगेंद्र मलिक ने कहा कि सभी से विचार-विमर्श के बाद भाजपा छोड़ दी है। अगला निर्णय क्या होगा इसके लिए मंथन कर फैसला किया जाएगा। इससे पहले व्यापार मंडल तोशाम के प्रधान जोगेंद्र मलिक ने कहा कि चेयरपर्सन द्वारा तोशाम हलके में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। इससे विधायक और सांसद दोनों को तकलीफ है। इस वजह से ये लोग जिला परिषद का अध्यक्ष पद छुड़वाना चाहते हैं। इस मौके पर विभिन्न जिला पार्षद, सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों व आम लोगों ने अपने विचार रखे। मंच का संचालन जोगेंद्र मलिक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed