{"_id":"65c66f8284a6d24a460e9fc9","slug":"youth-will-be-given-drone-pilot-training-bhiwani-news-c-125-1-bwn1003-112942-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा ड्रोन पायलट ट्रेनिंग का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: बेरोजगार युवाओं को दिया जाएगा ड्रोन पायलट ट्रेनिंग का प्रशिक्षण
Sat, 10 Feb 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Sat, 10 Feb 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
भिवानी। कृषि विभाग की ओर से जिले में सीएचसी व एफपीओ के बेरोजगार युवाओं को ड्रोन पायलट ट्रेनिंग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के लिए 9 से 19 फरवरी तक विभाग के पोर्टल एग्रीहरियाणा पर आवेदन किया जा सकता है।
सहायक कृषि अभियंता नसीब सिंह धनखड़ ने बताया कि जिला भिवानी के कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान उत्पादन समूह के किसान सदस्यों, बेरोजगार युवाओं को ड्रोन पायलट ट्रेनिंग प्रशिक्षण देने के लिए कुल 23 का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। इसमें से 8 किसानों का चयन पहले चरण में किया जा चुका है। अब शेष बचे लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए दूसरे चरण के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ड्रोन पायलट ट्रेनिंग लेने के इच्छुक सीएचसी संचालक, एफपीओ सदस्य जिनकी आयु 18 से 45 वर्ष है और जो कम से कम कक्षा 10 पास है तथा जिसके पास वैध पासपोर्ट है। उन्हें जिला करनाल में बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
सहायक कृषि अभियंता ने बताया कि प्रशिक्षण का खर्च कृषि विभाग की ओर से वहन किया जाएगा। इच्छुक कस्टम हायरिंग केंद्र, एफपीओ के किसान सदस्य, बेरोजगार युवा 9 से 19 फरवरी तक कृषि विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद सात दिन के अंदर सहायक कृषि अभियंता व उप कृषि निदेशक द्वारा विभागीय दिशा निर्देश व नियमानुसार मेरिट बनाई जाएगी।
विज्ञापन
कस्टम हायरिंग सेंटर, किसान उत्पादन समूह से केवल एक ही सदस्य का आवेदन मेरिट के आधार पर मान्य होगा। मेरिट में आने वाले पहले 15 आवेदकों को ड्रोन पायलट ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा। विस्तृत जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस को सहायक कृषि अभियंता कार्यालय नई अनाज मंडी में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक संपर्क कर सकते हैं या विभाग के पोर्टल से भी जानकारी ले सकते हैं।