फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth Welfare Organization came out in protest against reducing seats in Sai Hostel

साई हॉस्टल में सीटें घटाने के विरोध में उतरा युवा कल्याण संगठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth Welfare Organization came out in protest against reducing seats in Sai Hostel
07 फोटो सांई सेंटर के इंचार्ज कुलदीप सिंह को ज्ञापन सौंपते युवा कल्याण संगठन के सदस्य। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। साई हॉस्टल भिवानी में खिलाड़ियों के लिए पहले 110 थीं। अब 50 कर दिया है। इस फैसले का विरोध शुरू हो गया है। सीटें बढ़ाने के लिए युवा कल्याण संगठन के संरक्षक कमल प्रधान ने साई सेंटर के इंचार्ज कुलदीप सिंह के माध्यम से केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के नाम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देश में हमारा जिला खेलों का मुख्य केंद्र बिंदु रहा है। जिले से काफी खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय विभिन्न खेलों से निकले हैं। अब भिवानी जिले के साथ खेल सुविधाओं में अन्याय हो रहा है। ऐसा ही एक मामला भिवानी के साई हॉस्टल में हुआ है, जहां पर खिलाडियों की सीटें 110 से घटाकर 50 कर दी गई हैं, जो कि खिलाड़ियों के साथ सरासर अन्याय है।
विज्ञापन

कमल प्रधान ने कहा कि 1986 में भिवानी में साई सेंटर की स्थापना हुई थी, उस वक्त नौ खेलों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया था, उसके बाद जिमानिस्टक, हॉकी व कबड्डी का साई हॉस्टल से हटा गया था। मांगपत्र की एक प्रति भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद धर्मबीर सिंह, भारतीय खेल प्राधिकरण के निदेशक संदीप प्रधान को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बिजेंद्र सिंह बॉक्सर, साहिल, शंकरट एथली, रोहताश वालीबाल, अनिल शेषमा, बलबीर बजाड़, राजसिंह, महाबीर सिंह धनाना, नरेंद्र घणघस, राजेश पंघाल, सुरेंद्र खरकड़ी माखवान, नरेंद्र रांगी, विक्की जाखड़, अनूप राठी, राजबीर सिंह बोहरा, मुकेश शर्मा ढाणीमाहु, ओमदत्त पूर्णपुरा, नरेंद्र जोगी, जितेंद्र भोलू, सुरेंद्र बुगालिया, हरदीप टाला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed