फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth scorched in fire dies during treatment

आग में झुलसे युवक की उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Youth scorched in fire dies during treatment
लोहारू। गांव सोहांसरा में युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में आग में झुलसने से मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। लोहारू थाना पुलिस ने मृतक युवक के दादा की शिकायत पर आरोपित तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसआई विशेष यादव ने बताया कि बीती देर सांय गांव सोहांसरा में एक युवक सचिन संदिग्ध परिस्थिति में झुलस गया था। जिसे गंभीर हालत में लोहारू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। रविवार को युवक सचिन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एसआई विशेष यादव ने बताया कि मृतक सचिन के दादा धर्मपाल ने दो तीन पड़ोसियों पर उसके पौत्र सचिन को पेट्रोल डालकर आग के हवाले करने का आरोप लगाया है। जिस पर लोहारू थाना पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कई लोगों के अनुसार यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। बहरहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed