फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth returning home late night after celebrating birthday dies in road accident

Bhiwani News: जन्मदिन मनाकर देर रात घर लौट रहे युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

Mon, 24 Jul 2023 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 24 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Youth returning home late night after celebrating birthday dies in road accident
भिवानी। भिवानी-हांसी मार्ग पर बने रेलवे पुल पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अपने जन्मदिन की पार्टी देकर बाइक पर घर लौट रहे एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसके साथ सवार अन्य एक युवक घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। मृतक की पहचान बावड़ी गेट निवासी मोहित(25) के रूप में हुई है। सूचना पर पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कार्रवाई करवाई। मृतक के परिजन अरुण के बयान पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने व अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में अरुण ने बताया कि मृतक मोहित उसका रिश्तेदारी में भाई लगता था। रविवार को मोहित ने अपने जन्मदिन की पार्टी देने के लिए भिवानी- हांसी मार्ग पर एक होटल बुक कर रखा था। पार्टी के बाद मोहित बाइक पर अपने दोस्त शुभम उर्फ बिट्टू के साथ घर पर लौट रहा था। बाइक को मोहित चला रहा था। वहीं, वह उनकी बाइक के पीछे-पीछे अपनी बाइक पर घर लौट रहा था। अल सुबह करीब साढ़े तीन बजे जब मोहित भिवानी-हांसी मार्ग पर रेलवे पुल पर पहुंचे तो शहर की तरफ से आ रहे एक ट्रक ने मोहित की बाइक में सीधी टक्कर मार दी। चालक ट्रक को लेकर मौके से भाग गया। जबकि टक्कर के कारण मोहित व शुभम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राहगीरों की मदद से नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। जबकि शुभम को प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


भिवानी-हांसी मार्ग पर रेलवे पुल पर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में मृतक के परिजन अरुण के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-एएसआई प्रदीप कुमार, प्रभारी, सेक्टर-13 पुलिस चौकी भिवानी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed