फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth ran away with two thousand rupees in the name of taking leave money

छुट्टे पैसे लेने के नाम पर दो हजार रुपये लेकर भागा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Youth ran away with two thousand rupees in the name of taking leave money
अस्पताल के सीसीटीवी में कैद हुआ गुरबख्श के साथ ठगी करके भागता युवक। विज्ञप्ति - फोटो : Bhiwani
भिवानी। इंप्रूवमेंट मार्केट के समीप एक निजी बाल रोग विशेषज्ञ के अस्पताल में दाखिल एक बच्चे के तीमारदार को एक युवक ने दो हजार के छुट्टे रुपये लेने का झांसा देकर दो हजार रुपये ठग लिए। इसके बाद वह वहां से भाग गया। ठगी की यह वारदात अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई। पीड़ित व्यक्ति ने मामले की शिकायत सिविल लाइन पुलिस थाने में दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव बलियाली निवासी गुरुबख्श ने बताया कि उसके साढ़े तीन साल का बेटा जयप्रीत को टायफायड हो गया था। इसी के इलाज के लिए रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे इंप्रूवमेंट मार्केट के समीप एक निजी अस्पताल में बच्चे को दाखिल कराया था। बच्चा अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल था। इसी दौरान करीब पौने चार बजे एक युवक अंदर आया और बोला कि काउंटर पर दो हजार रुपये के छुट्टे पैसे मंगवाए हैं। गुरुबख्श ने युवक को दो हजार रुपये के छुट्टे पैसे दे दिए, लेकिन युवक काउंटर से दो हजार रुपये का नोट लाने की बोलकर वहां से रफूचक्कर हो गया। गुरुबख्श ने वार्ड से बाहर निकलकर देखा तो युवक अस्पताल के बाहर भाग रहा था। स्टाफ से पूछताछ के बाद पता चला कि किसी ने कोई छुट्टे पैसे नहीं मांगे थे। इसके बाद मामले की जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी गई और सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो युवक का चेहरा व करतूत भी उसमें कैद हो गई। गुरुबख्श ने उससे दो हजार रुपये की ठगी कर फरार हुए युवक के संबंध में सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दी है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे युवक की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed