फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth raise slogans at Kharak Kalan bus stand

खरक कलां के बस स्टैंड पर युवाओं ने की नारेबाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Youth raise slogans at Kharak Kalan bus stand
भिवानी। जिले के गांव खरक कलां के बस स्टैंड पर नाले का ढक्कन टूटने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसी विरोध के चलते शनिवार को धानक जन कल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष संदीप खरकिया के नेतृत्व मेें युवाओं ने बस स्टैंड पर एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर नाले पर ढक्कन लगाए जाने की मांग की।
विज्ञापन

संदीप खरकिया, मोनू वशिष्ठ पंच, दीपक परमार, सोनू जांगड़ा ने संयुक्त रूप से कहा कि खरक कलां बस स्टैंड से हजारों यात्री बसों में सफर करते हैं। इनमें से कुछ बुजुर्ग, महिलाएं व बच्चे भी होते हैं। नाले पर ढक्कन न होने से कई बार हादसे भी हुए हैं। बस स्टैंड पर दुर्गंध भी रहती हैं। यहां के निवासियों ने कई बार उक्त समस्या प्रशासन के संज्ञान में लाई थी लेकिन किसी ने भी निदान नहीं किया है। आज एक बार फिर युवाओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए नाले पर ढक्कन लगाए जाने की मांग की है। इस अवसर पर अनूप परमार, परमवीर पहलवान, नवीन सोनी, श्यामू नाई, अमित परमार, ओमबीर सिंह, रविंद्र नंदा, अनिल कुमार, अमृत सिंह, मांगेराम आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed