फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth drowns in Jui Canal in Lohani

Bhiwani News: लोहानी में जूई नहर में डूबने से युवक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Youth drowns in Jui Canal in Lohani
जूई। गांव लोहानी में शनिवार को जूई नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक नहर में नहाने के लिए उतरा था लेकिन पानी का तेज बहाव होने के कारण वह डूब गया। मृतक भिवानी के गांव बलियाली निवासी 22 वर्षीय कुलदीप था। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर इत्तफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन

जूई कलां थाने के जांच अधिकारी रणबीर सिंह ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव लोहानी स्थित जूई नहर में एक युवक डूब गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता धूप सिंह ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं जिनमें दो बेटे और एक बेटी शामिल हैं। कुलदीप सबसे बड़ा बेटा था और अविवाहित था। वह मेहनत-मजदूरी के लिए गांव लोहानी गया हुआ था।
विज्ञापन

शनिवार को कुलदीप नहर में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण वह खुद को संभाल नहीं पाया और डूब गया। घटना का पता लगने पर ग्रामीणों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed