{"_id":"6724fd26b4be41b54802ccea","slug":"youth-dies-after-being-shot-while-cleaning-fathers-licensed-gun-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-125132-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: पिता की लाइसेंसी बंदूक की सफाई के दौरान गोली चलने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: पिता की लाइसेंसी बंदूक की सफाई के दौरान गोली चलने से युवक की मौत
Fri, 01 Nov 2024 09:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 01 Nov 2024 09:39 PM IST
विज्ञापन
भिवानी। बैंक कॉलोनी में दिवाली पर पिता की लाइसेंसी बंदूक की सफाई के दौरान गोली चलने से युवक की मौत हो गई। औद्योगिक पुलिस ने शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की।
औद्योगिक पुलिस थाना में दिए बयान में परिजनों ने बताया कि गांव सैय निवासी जतिन (18) अपने परिवार के साथ बैंक कॉलोनी में रह रहा था। दिवाली के दिन सुबह 11 बजे घर के अंदर परिजन साफ सफाई कर रहे थे कि इसी दौरान जतिन अपने पिता अमित की लाइसेंसी बंदूक को भी साफ कर रहा था। इससे अचानक गोली चल गई। गंभीर हालत में जतिन को परिजन जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जतिन के पिता अमित सेना से सेवानिवृत्त हो गए हैं। अमित की लाइसेंसी बंदूक से ये हादसा हुआ। औद्योगिक पुलिस थाना के जांच अधिकारी एसआई मुकेश ने बताया कि मृतक के पिता अमित के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया वहीं इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है। संवाद