फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth dies 13 days after assault by liquor contractor and salesman, villagers block road

Bhiwani News: शराब ठेकेदार और सेल्समैन की मारपीट के 13 दिन बाद युवक की मौत, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Sun, 02 Nov 2025 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Sun, 02 Nov 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Youth dies 13 days after assault by liquor contractor and salesman, villagers block road
सामान्य अस्पताल में मौजूद मृतक के परिजन।
भिवानी। कथित तौर पर शराब ठेकेदार और सेल्समैन द्वारा की गई मारपीट के 13 दिन बाद पुर गांव के युवक अजीत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले ने ग्रामीणों में रोष भड़का दिया। शनिवार को गांव पुर के ग्रामीणों ने बवानीखेड़ा–सोरखी मार्ग पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही बवानीखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिवानी लाया गया जहां चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम किया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अजीत की मौत शराब ठेकेदार और सेल्समैन की मारपीट के कारण हुई है और दोनों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव पुर निवासी धीरा ने बताया कि उसका बड़ा भाई अजीत (34) पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर था। उसकी शादी नहीं हुई थी और वह गांव में ही भेड़-बकरी पालकर गुजर-बसर करता था। 19 अक्तूबर की शाम अजीत गांव के शराब ठेके पर शराब लेने गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर ठेकेदार और सेल्समैन से उसकी कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों ने अजीत के साथ मारपीट की।
विज्ञापन

धीरा ने बताया कि उसे जब झगड़े की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचा लेकिन तब तक आरोपियों ने उसके भाई को डंडों से बुरी तरह पीटा था। पिटाई से अजीत की हालत बिगड़ गई थी। हालांकि घायल अजीत घर लौटने को तैयार नहीं था। उसके दो दोस्तों ने उसे घर पहुंचाने का वादा किया और थोड़ी देर बाद उसे घर लेकर आए। घर पहुंचने के बाद अजीत की तबीयत और बिगड़ गई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां तीन दिन तक उसका इलाज चला। इलाज के बाद घर आने पर भी उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


तोशाम में रात्रि जागरण के बाद फिर बिगड़ी तबीयत
धीरा ने बताया कि 31 अक्तूबर को उसकी बहन के घर तोशाम में रात्रि जागरण कार्यक्रम था। अजीत भी इसमें शामिल होने गया था। शनिवार सुबह करीब चार बजे उसकी तबीयत अचानक फिर से खराब हो गई। उसे तत्काल नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। लेकिन घर पहुंचने के बाद अजीत की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि ठेकेदार और सेल्समैन की मारपीट के दौरान लगी चोटों की वजह से अजीत की जान गई है।

गुस्साए परिजनों ने लगाया बवानीखेड़ा–सोरखी मार्ग पर जाम
अजीत की मौत की खबर फैलते ही गांव में तनाव का माहौल बन गया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने शनिवार सुबह करीब 10 बजे बवानीखेड़ा–सोरखी मार्ग पर गांव पुर के समीप जाम लगा दिया। सूचना पाकर बवानीखेड़ा थाना प्रभारी ओमप्रकाश पुलिस बल सहित मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। एसएचओ ने कार्रवाई से पहले शव का पोस्टमार्टम कराने का सुझाव दिया जिसके बाद परिजनों ने जाम हटाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल भिवानी लाया गया। चिकित्सकों के बोर्ड ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत का खुलासा
बवानीखेड़ा थाने के प्रभारी व जांच अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि गांव पुर निवासी अजीत की मौत की सूचना मिली थी। परिजनों का आरोप है कि उसकी मौत झगड़े के दौरान लगी चोटों से हुई है। फिलहाल शव का पोस्टमार्टम चिकित्सकों के बोर्ड से कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह का पता चल सकेगा। पुलिस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed