फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth Congress internal election schedule released

Bhiwani News: युवा कांग्रेस के आंतरिक चुनाव का कार्यक्रम जारी

Mon, 16 Dec 2024 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी Updated Mon, 16 Dec 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress internal election schedule released
भिवानी। हरियाणा कांग्रेस औद्योगिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक एवं अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने रविवार को कई जगह संपर्क किया। उन्होंने कांग्रेस से जुड़े वैश्य समाज के युवा नेताओं और कार्यकर्ताओं से युवा कांग्रेस के चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हरियाणा युवा कांग्रेस के चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। इस चुनाव में वैश्य अग्रवाल समाज के कार्यकर्ता भी अहम भागीदारी निभाएंगे।
युवा कांग्रेस चुनाव का कार्यक्रम

युवा कांग्रेस चुनाव के पीआरओ अरुण कुमार गर्ग ने बताया कि हरियाणा में युवा कांग्रेस के चुनाव की तैयारी पूरी हो गई है। चुनाव प्रक्रिया 20 दिसंबर को शुरू होगी। यह प्रक्रिया पांच जनवरी को पूरी कर ली जाएगी। सभी जिलों में जोनल निर्वाचन अधिकारी 16 दिसंबर से दौरा करेंगे। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार शहरी, हिसार ग्रामीण, कैथल और जींद के लिए नव पर्वत प्रशांत को जोनल निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। अंबाला जोन में 10 जिले हैं। वहां शिशिर श्रीवास्तव को सामान्य निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस जोन में पंचकूला, अंबाला शहरी, ग्रामीण, यमुनानगर शहरी, ग्रामीण, कुरुक्षेत्र, करनाल शहरी, ग्रामीण, पानीपत शहरी और ग्रामीण शामिल हैं। रोहतक जोन में राम चौहान को जोनल निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसमें सोनीपत शहरी और झज्जर अनुसूचित जाति-जनजाति के लिए आरक्षित है। सोनीपत ग्रामीण, रोहतक शहरी, ग्रामीण, भिवानी और चरखी दादरी इस जोन में शामिल हैं। गुरुग्राम में नटवर सिंह को जोनल निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया है। इसमें महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम शहरी एवं ग्रामीण, पलवल, फरीदाबाद शहरी जिलों के साथ एससी-एसटी के लिए आरक्षित नूंह और फरीदाबाद ग्रामीण जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed