फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Youth Congress demonstrated against inflation

महंगाई के विरोध में यूथ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Youth Congress demonstrated against inflation
महंगाई के विरोध में हांसी गेट पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते काग्रेंस कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Bhiwani
भिवानी। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस के सिलिंडरों के दामों में बेहताशा बढ़ोतरी को लेकर यूथ कांग्रेस ने बुधवार को शहर में प्रदर्शन किया। इसके बाद हांसी गेट पर भाजपा सरकार के पुतले का दहन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उक्त वस्तुओं के दामों में हुई बढ़ोतरी को वापस नहीं लिया तो वे अनिश्चितकालीन आंदोलन चलाने पर मजबूर होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला के युवा अध्यक्ष अधिवक्ता विकास कुमार ने की। इस मौके पर मयंक चौधरी जोन प्रभारी, दिनेश पूनिया जिला प्रभारी, नितेश शर्मा सह प्रभारी शामिल हुए। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पुराना बस अड्डा इलाके से जुलूस आरंभ किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए हांसी गेट पहुंचे। वहां पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने भाजपा सरकार के प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया। इस मौके पर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष एवं अधिवक्ता विकास कुमार ने कहा कि बीजेपी सरकार ने लगातार महंगाई को जन्म दिया है। इस मौके पर किरण प्रधान, दीपक बड़गूजर, श्रीकांत परमार बवानीखेड़ा यूथ प्रधान, संदीप दुहन तोशाम, धर्मबीर दुहन लोहारू, राकेश शर्मा युवा प्रधान, विकास चहल, अनुज पालवास, मंदीप तिगड़ाना, विनोद तंवर पालवास आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed