फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   youth, attack, injured

जिम में नशा करने से मना करने पर युवक पर तेजधार हथियार से हमला

Fri, 04 Sep 2020 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
youth, attack, injured
गांव कलिंगा में जिम में बैठकर नशा करने से मना करने पर एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। घायलावस्था में उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

गांव कलिंगा निवासी 20 वर्षीय संदीप सरकारी नौकरी की तैयारी करता है। उसके मामा राधेश्याम ने बताया कि गांव कलिंगा के जिम में अक्सर कुछ शरारती तत्व बैठकर शराब पीते और नशा करते हैं। संदीप ने आरोपी युवकों को जिम में बैठकर नशा करने से मना किया तो वो उसकेे साथ बहस करने लगे। वीरवार शाम करीब साढे़ छह बजे संदीप जिम का ताला खोल रहा था। अचानक ही आठ-दस युवकों ने पीछे से उस पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना मिलने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed