{"_id":"6619761693aa0fe539076e80","slug":"young-man-leaving-home-for-work-on-bike-found-unconscious-dead-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-115936-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: घर से बाइक पर काम के लिए निकला युवक बेसुध मिला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: घर से बाइक पर काम के लिए निकला युवक बेसुध मिला, मौत
Fri, 12 Apr 2024 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Fri, 12 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
रामकेश।
भिवानी। गांव दिनोद में घर से काम के लिए बाइक पर निकला युवक बेसुध हालत में पड़ा मिला। परिजन उसे लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं मामले की जानकारी सदर पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार दोपहर बाद शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई ने हत्या की आशंका भी जताई है। मृतक की जेब से छह हजार की नकदी और मौके से उसकी बाइक भी गायब पाई गई है।
गांव दिनोद निवासी सोनू ने बताया कि उसका बड़ा भाई रामकेश (40) की शादी करीब 2007 में हुई थी। शादी के कुछ अर्से बाद ही उसका पत्नी से तलाक हो गया था। उसका भाई रामकेश खानक में पत्थर ढुलाई वाहन पर बतौर चालक काम करता था। वीरवार सुबह घर से बाइक पर काम के लिए निगला था। लेकिन शुक्रवार सुबह नौ बजे उसके भाई रामकेश का उसके पास फोन आया कि कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की है और उसकी बाइक भी छीन ले गए हैं। जब वह मौके पर पहुंचा तो उसका भाई बेसुध हालत में पड़ा था। इसके मुंह से भी खून की उल्टी आई हुई थी। वहीं उसे जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
सदर पुलिस थाना के जांच अधिकारी राधेश्याम ने बताया कि मृतक के भाई सोनू के बयान दर्ज कर चिकित्सकों के बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह स्पष्ट होगी, उसी आधार पर पुलिस इस मामले में आगामी कार्रवाई करेगी। मृतक के भाई सोनू का कहना है कि रामकेश घर से 12 हजार रुपये लेकर गया था। उसकी जेब से सिर्फ छह हजार की नकदी मिली है। वहीं मौके से उसके भाई की बाइक भी नहीं है। उसके भाई ने फोन कर तीन-चार लोगों द्वारा उसके साथ मारपीट करने की बात बताई थी। फिलहाल पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच में जुटी है।