{"_id":"66e86d0b994aed69920ff592","slug":"young-man-going-for-ganesh-immersion-attacked-with-knives-due-to-rivalry-bhiwani-news-c-125-1-shsr1009-123202-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhiwani News: गणेश विसर्जन के लिए जा रहे युवक पर रंजिश के चलते किया चाकुओं से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhiwani News: गणेश विसर्जन के लिए जा रहे युवक पर रंजिश के चलते किया चाकुओं से हमला
Mon, 16 Sep 2024 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
Updated Mon, 16 Sep 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
चाकू लगने के बाद नागरिक अस्पताल में उपचार करवाते घायल निखिल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। शहर के सेंट्रल पार्क के सामने सोमवार शाम को गणेश विसर्जन के लिए जाते समय एक युवक पर सात-आठ युवकों ने घेरकर चाकुओं से हमला कर दिया। लहूलुहान हालत में गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। वहीं मामले की सिविल लाइन पुलिस को दी।
गणेश विसर्जन यात्रा के दौरान एचएसवीपी के सेंट्रल पार्क के समीप 20 वर्षीय निखिल पर आपसी रंजिश के चलते कुछ अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। परिजनों ने बताया कि हालु मोहल्ला निवासी निखिल सोमवार शाम को अपने परिवार के साथ हांसी रोड स्थित नहर पर गणेश प्रतिमा विसर्जन करने के लिए जा रहे थे। जब यात्रा सेंट्रल पार्क के पास पहुंची तो निखिल अपने दो से तीन दोस्तों के साथ पानी पीने के लिए यात्रा से अलग हो गया।
इसी दौरान एक सात-आठ युवकों ने तेजधार हथियार व चाकू से उस पर हमला कर दिया। घायल निखिल राजकीय कॉलेज का छात्र है। आनन-फानन में घायल को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। निखिल के पेट व कमर में चाकू लगे हैं। मामले की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक के बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई में जुटी है।